Top 5 This Week

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की भारत को खुली चेतावनी, बोले ये तो सिर्फ शुरुआत है !

डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने साफ किया कि उनकी सरकार ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के चलते भारत पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि यह शुरुआत है और आगे दूसरे व तीसरे चरण के और कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नवरोकी के साथ बैठक के दौरान दिया। पोलैंड के एक पत्रकार ने जब पूछा कि उन्होंने रूस के खिलाफ सख्त कदम क्यों नहीं उठाए, तो ट्रंप ने पलटवार करते हुए कहा, “भारत जैसे बड़े खरीदार पर प्रतिबंध लगाना क्या कोई कार्रवाई नहीं है? इससे रूस को पहले ही सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। और अब भी दूसरा और तीसरा चरण बाकी है।”

ट्रंप ने कहा कि भारत को पहले ही चेतावनी दी गई थी। उन्होंने दावा किया,”दो हफ़्ते पहले मैंने साफ कहा था— अगर भारत रूस से तेल खरीदेगा, तो उसे बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। और यही हुआ है।”

अमेरिका ने भारत पर 25% का अतिरिक्त Reciprocal Tariff लगाया है। इसके साथ ही, रूस से आने वाले तेल पर भी सीधा 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। यानी कुल मिलाकर भारतीय वस्तुओं और तेल आयात पर अब 50% तक टैरिफ देना पड़ रहा है। यह प्रावधान 27 अगस्त से लागू हो चुका है।

हाल ही में बीजिंग में आयोजित सैन्य परेड में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ दिखाई दिए। इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए प्रतिबंधों को रूस-विरोधी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: GST रिफॉर्म्स पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, विपक्ष पर भी साधा निशाना 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles