रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

पकड़ा गया नशीले पदार्थ का गिरोह, कैश के साथ 5 गिरफ्तार; यहां हुई कार्रवाई

8 जनवरी 2025

हजारीबाग : हजारीबाग जिले की पुलिस ने केरेडारी क्षेत्र में छापेमारी कर अफीम तस्करी से जुड़े आपूर्तिकर्ता, खरीदार और मध्यस्थ समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक लाख रुपये नगद, एक कार, एक मोटरसाइकिल और 700 ग्राम अफीम बरामद की है।

एडिशनल पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमित कुमार ने बताया कि केरेडारी निवासी बैजनाथ महतो इस तस्करी गिरोह में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। बैजनाथ पहले भी उत्तर प्रदेश में अफीम मामले में जेल जा चुका है, जहां उसकी मुलाकात अन्य तस्करों से हुई थी। बैजनाथ के बुलावे पर ही उत्तर प्रदेश के ये तस्कर हजारीबाग आए और सौदे के दौरान पकड़ लिए गए।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

एएसपी अमित कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के तरहेसा-मनातू मार्ग पर कुछ लोग मोटरसाइकिल से अवैध अफीम की तस्करी करने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका, लेकिन चालक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की डिक्की से 700 ग्राम अफीम और एक लाख रुपये नगद बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम बैजनाथ महतो बताया।

गिरोह के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार

पूछताछ में बैजनाथ ने खुलासा किया कि वह चतरा के जगेश्वर दोंगी से अफीम खरीदकर उत्तर प्रदेश से आए तीन व्यक्तियों को देने जा रहा था। बैजनाथ ने बताया कि उसकी मुलाकात इन तस्करों से शाहजहांपुर जेल में हुई थी, जहां सौदा तय हुआ था।
बैजनाथ की निशानदेही पर चौपारण में अफीम लेने आए तीन अन्य तस्करों—अतीक अली, मो. अफनान और सनावर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ये तीनों सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *