Easy Gardening Tips: घर में धन-समृद्धि लाने के लिए लोग क्रासुला या जेड प्लांट (जेड प्लांट) लगाते हैं। इसे मां लक्ष्मी और कुबेर का प्रिय पौधा माना जाता है। लेकिन कई बार यह पौधा घर लाते ही मुरझा जाता है या सूख जाता है। गार्डनिंग एक्सपर्ट श्रुति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 5 आम गलतियां इस पौधे को मार सकती हैं। साथ ही, उन्होंने नई ग्रोथ पाने के आसान तरीके भी सुझाए हैं। अगर आप भी इस पौधे को लगाना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें। इससे आपका पौधा हरा-भरा रहेगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
Easy Gardening Tips: जेड प्लांट को मारने वाली 5 आम गलतियां
1 ज्यादा पानी देना (ओवरवॉटरिंग)
क्रासुला की पत्तियों में पानी जमा होता है, इसलिए ज्यादा सिंचाई से जड़ें सड़ जाती हैं। श्रुति कहती हैं- पानी तभी दें जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए। उंगली डालकर चेक करें। इससे पौधा पीला पड़ जाता है और मरने लगता है।
2 गलत रोशनी का चुनाव
यह पौधा रोज 4-6 घंटे सीधी धूप चाहता है, लेकिन ज्यादा धूप से पत्तियां जल सकती हैं। घर के अंदर रखें तो खिड़की के पास इनडायरेक्ट रोशनी दें। कम रोशनी में पौधा लंबा और कमजोर हो जाता है।
3 प्रूनिंग न करना
बिना छंटाई के पौधा घना नहीं बनता। हर 15 दिन में हल्की कटिंग करें। इससे नई टहनियां निकलेंगी। पुरानी टहनियां काटकर नए पौधे भी उगा सकते हैं।
4 सही खाद न देना
रासायनिक उर्वरक की बजाय गोबर की खाद इस्तेमाल करें। महीने में एक बार गोबर को पानी में भिगोकर सिंचाई करें। यह प्राकृतिक पोषण देगा और पौधा मजबूत बनेगा।
5 बड़ा गमला चुनना
शुरुआत में छोटा गमला इस्तेमाल करें। बड़े गमले में जड़ें धीरे फैलती हैं और पानी ज्यादा रह जाता है। छोटे गमले से ग्रोथ तेज होती है।
नई ग्रोथ पाने के आसान टिप्स
नई ग्रोथ के लिए नियमित प्रूनिंग जरूरी है। छंटाई से मिली टहनियों को मिट्टी में दबाकर नए प्लांट उगाएं। गोबर की खाद से पोषण दें और सही पानी-रोशनी का बैलेंस रखें। गर्मियों में हफ्ते में एक बार पानी दें, सर्दियों में कम। इससे पौधा जल्दी बढ़ेगा।
Sanjana Gupta
Hindi Content Writer | New Media Kiran
Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

