रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Encounter between police and Naxals in Gariaband:संभागीय नेता नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

3 मई 2025
छत्तीसगढ़: गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक हार्डकोर नक्सली मारा गया है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर कर दिया।
मारे गए नक्सली की पहचान आयतू उर्फ योगेश कोरसा के रूप में हुई है, जो नक्सल संगठन में संभाग स्तरीय नेता था। उस पर पुलिस जवानों की हत्या, हत्या की साजिश, लूटपाट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे चल रहे थे।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक राइफल, भारी मात्रा में नक्सली साहित्य, हथियार और गोली-बारूद बरामद किया है। मारे गए नक्सली का शव गरियाबंद लाया जा रहा है, जबकि अन्य नक्सली जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।
एसपी निखिल राखेचा ने इस कार्रवाई में शामिल जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स ने जंगल की घेराबंदी कर नक्सलियों से समर्पण करने को कहा था, लेकिन नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, जहां सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *