रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

जयपुर SMS अस्पताल में ICU में भीषण आग, 8 की मौत, पीएम मोदी और CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

7 अक्टूबर 2025
जयपुर SMS अस्पताल में ICU में भीषण आग, 8 की मौत, पीएम मोदी और CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉमा सेंटर के ICU वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस हादसे में अब तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है।

आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के समय डॉक्टर और कंपाउंडर वार्ड छोड़कर बाहर निकल गए, जिससे मरीजों की जान बचाने में देर हुई। इस लापरवाही ने पीड़ित परिवारों का गुस्सा और दर्द और बढ़ा दिया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SMS अस्पताल हादसे पर गहरा शोक जताया। पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया, “जयपुर के अस्पताल में आग लगने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायल मरीज जल्द स्वस्थ हों, यही कामना है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और राहत कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ICU में आग लगने से कई लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। गहलोत ने राज्य सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: एनडीए में सीट बंटवारा एक हफ्ते में फाइनल, संजय झा बोले- नीतीश पर जनता का सबसे ज्यादा भरोसा 

हादसे के बाद प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं कि ICU जैसे संवेदनशील हिस्से में सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया। हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *