https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

चलती बस में लगी भीषण आग: Five passengers died in a fire.

Home » चलती बस में लगी भीषण आग: Five passengers died in a fire.
चलती बस में लगी भीषण आग: Five passengers died in a fire.
यूपी: लखनऊ-रायबरेली रोड पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (UP17 AT 6372) में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना मोहनलालगंज क्षेत्र के किसान पथ पर हुई। आग लगने के बाद भी बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही, जिससे अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस में धुआं भरना शुरू हुआ, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। ड्राइवर और कंडक्टर शीशा तोड़कर मौके से भाग निकले, जिससे यात्रियों को नीचे उतरने में और दिक्कत हुई। ड्राइवर सीट के पास एक्स्ट्रा सीट होने के कारण कई यात्री फंस गए और हड़बड़ी में उतरते समय गिर भी पड़े।

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीजीआई, मोहनलालगंज, सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस और दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एसीपी रजनीश वर्मा ने खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कांच तोड़कर कई यात्रियों को बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जब दमकलकर्मी बस के अंदर पहुंचे तो वहां पांच जले हुए शव मिले, जिनमें दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। हादसे में एक बच्चे की मां की भी मौत हो गई, जो अपने नाना और मां के साथ यात्रा कर रहा था। बस में सात गैस सिलेंडर भी थे, हालांकि कोई सिलेंडर नहीं फटा। यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला, जिससे पीछे बैठे लोग फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!