सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

नेपाल: पूर्व डिप्टी पीएम रवि लामिछाने जेल से रिहा

9 सितंबर 2025
नेपाल: पूर्व डिप्टी पीएम रवि लामिछाने जेल से रिहा

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों का फोकस अब उन नेताओं की रिहाई पर है जिन्हें ओली सरकार ने कैद किया था। इसी कड़ी में खबर है कि प्रदर्शनकारियों ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रवि लामिछाने को जेल से छुड़ा लिया है।

कौन ही रवि लामिछाने ?

रवि लामिछाने, जो कभी लोकप्रिय टीवी होस्ट रहे थे, भ्रष्टाचार और सामाजिक अन्याय के मुद्दों पर अपने बेबाक कार्यक्रमों के लिए जाने जाते थे। 2022 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और RSP की स्थापना की। पहली बार चुनाव लड़ते हुए ही उनकी पार्टी ने प्रतिनिधि सभा की 20 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया। इसी के दम पर वे सत्ता गठबंधन में शामिल हुए और डिप्टी पीएम व गृह मंत्री बने।

हालांकि उनकी सियासी यात्रा विवादों से मुक्त नहीं रही। उन पर अमेरिकी नागरिकता लेने और बाद में नेपाली नागरिकता पुनः हासिल करने को लेकर कानूनी संकट खड़ा हुआ। जनवरी 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सांसदी खत्म कर दी, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। बाद में उन्होंने कानूनी प्रक्रिया पूरी करके फिर से नेपाली नागरिकता ली और पार्टी की कमान संभाली।

इसके बाद उन पर कोऑपरेटिव घोटाले में गबन के आरोप लगे और अक्टूबर 2024 में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके समर्थकों का आरोप है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया।

अब ओली सरकार के गिरने और लामिछाने की जेल से रिहाई के बाद नेपाल की राजनीति में नई हलचल मच गई है। युवा नेता के रूप में उनकी लोकप्रियता बरकरार है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वे फिर से नेपाली राजनीति में बड़ा रोल निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: https://newsmediakiran.com/vande-bharat-sleeper-express-patna-delhi-travel-bringing-new-speed-vande-bharat-sleeper-express-revolution/

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *