Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand murder crime: पत्नी को जलाने के आरोपी पूर्व एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तार

रांची: हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। उन पर अपनी पत्नी को जलाने का आरोप है और वह लंबे समय से फरार चल रहे थे। हजारीबाग पुलिस ने रविवार देर शाम उन्हें रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया।

गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2024 को तत्कालीन सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता देवी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थीं। गंभीर हालत में उन्हें रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पत्नी की मौत के बाद अनिता देवी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने अशोक कुमार और उनके परिवार के सदस्यों पर अनिता देवी को जलाने का आरोप लगाया था।

इस गंभीर मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया था। टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का आदेश दिया गया था। अंततः पुलिस ने अशोक कुमार को पकड़ लिया और अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles