इजरायल और गाजा के बीच जारी युद्ध को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक 20 सूत्री शांति योजना की घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि इस प्रस्ताव से दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रही हिंसा थम सकती है और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, “हम राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए एक व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और इस प्रयास का समर्थन करेंगे।”

