सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

नए साल पर झारखंड के इन चार आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा

1 जनवरी 2025

रांची-नववर्ष के पहले दिन बुधवार को झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने कार्यालय कक्ष में नवप्रोन्नत आईपीएस अफसरों को बैज लगाकर सम्मानित किया. इन अफसरों में नवप्रोन्नत पुलिस महानिरीक्षक अनूप बिरथरे, पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक चंदन कुमार झा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल हैं. नए साल पर इन्हें प्रमोशन का तोहफा मिला है.

झारखंड के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 31 दिसंबर को अनूप बिरथरे को पुलिस उपमहानिरीक्षक (रांची) के पद से प्रोन्नति देकर पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ, झारखंड), पटेल मयूर कनैयालाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक (अतिरिक्त प्रभार पुलिस उप महानिरीक्षक रेल, रांची) के पद से प्रोन्नति देकर पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार, झारखंड), चंदन कुमार झा को पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा, झारखंड) के पद से प्रोन्नति देकर पुलिस उपमहानिरीक्षक (एसआईबी, विशेष शाखा, झारखंड) एवं अनुरंजन किस्पोट्टा को पुलिस अधीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड) के पद से प्रोन्नति देकर पुलिस उपमहानिरीक्षक (विशेष शाखा, झारखंड) के पद पर पदस्थापित किया गया है.

मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) सुमन गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल विणुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) पंकोज कंबोज, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए विजयालक्ष्मी, पुलिस उपमहानिरीक्षक (विशेष शाखा) कार्तिक एस, पुलिस उपमहानिरीक्षक (कार्मिक) नौशाद आलम, पुलिस उपमहानिरीक्षक (एसीबी) शैलेन्द्र वर्णवाल, पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमीत रेणु समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *