Top 5 This Week

Related Posts

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ABVP के रजत जयंती प्रदेश अधिवेशन में बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को करें साकार

धनबाद: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने धनबाद में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झारखंड के रजत जयंती प्रदेश अधिवेशन में युवाओं को संबोधित करते हुए देश और झारखंड के विकास में उनके योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का ये अधिवेशन कई ऐतिहासिक संदर्भों से प्रेरक है. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और एबीवीपी के शिल्पकार यशवंत राव केलकर के शताब्दी वर्ष के दौरान यह अधिवेशन झारखंड के युवाओं को नई ऊर्जा और संकल्प का संदेश देता है.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड की स्थापना के रजत वर्ष का उल्लेख करते हुए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के झारखंड निर्माण में योगदान को स्मरण किया. उन्होंने कहा कि झारखंड गठन संबंधी विधेयक संसद में लाया गया था तो वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्रिपरिषद के सदस्य थे और लोकसभा सांसद के रूप में उन्होंने झारखंड के गठन के पक्ष में मत दिया था.

झारखंड के 82 हजार से अधिक युवाओं के एबीवीपी से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह संख्या मात्र आंकड़ा नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं की ऊर्जा और समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन और झारखंड को शिक्षा, रोजगार, खेल, नवाचार तथा सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए अपना योगदान दें. राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद के विचार ‘उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ का उल्लेख करते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास और समर्पण का महत्व समझाया.

राज्यपाल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन न केवल राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है, बल्कि युवाओं को उनकी सकारात्मक ऊर्जा के लिए एक दिशा प्रदान करता है. उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत @2047’ के विजन को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles