https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Western States

Government has shown firmness:-गुजरात में बड़ा एक्शन: सूरत-अहमदाबाद में 1000 अवैध बांग्लादेशी पकड़े,

गुजरात:भारत में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद गुजरात में पुलिस ने सख्त अभियान चलाया, जिसमें सूरत और अहमदाबाद से करीब 1000 से अधिक अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। अब इन्हें जल्द ही वापस उनके देश भेजा जाएगा।
पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया था कि भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके बाद गुजरात में अहमदाबाद और सूरत में बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे करीब 1000 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है।
शुक्रवार देर रात एसओजी, डीसीबी, एएचटीयू, पीसीबी और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान चिह्नित इलाकों में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। कई के पास फर्जी कागजात भी बरामद हुए। अहमदाबाद से 500 से अधिक और सूरत से 100 से ज्यादा अवैध नागरिक पकड़े गए हैं। अन्य इलाकों में भी कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (सूरत) के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अधिकतर लोग अपने बांग्लादेशी होने की बात स्वीकार कर चुके हैं और उनके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इन्हें बांग्लादेश भेजने की तैयारी हो रही है।
गृह मंत्रालय ने हाल ही में पाकिस्तान से आए नागरिकों को भी 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिए गए इन फैसलों के तहत घुसपैठियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। गुजरात पहला राज्य है जहां इस आदेश के बाद इतनी बड़ी संख्या में कार्रवाई हुई है।
सरकार का साफ संदेश है कि भारत अब किसी भी तरह की अवैध घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे तत्वों को चिन्हित कर देश से बाहर निकाला जाएगा।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!