यशराज फिल्म्स के ‘स्पाई यूनिवर्स’ की छठी फिल्म ‘War 2’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही इस एक्शन थ्रिलर में जहां ऋतिक रोशन एक बार फिर मेजर कबीर के किरदार में नजर आएंगे, वहीं पहली बार जूनियर एनटीआर इस यूनिवर्स का हिस्सा बनते हुए ऋतिक से भिड़ते दिखेंगे। फिल्म का बजट लगभग ₹400 करोड़ बताया जा रहा है, जो YRF की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनाता है।
धमाकेदार ट्रेलर और रिकॉर्ड फीस
25 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसमें ऋतिक और जूनियर एनटीआर के जबरदस्त एक्शन सीन्स ने दर्शकों का रोमांच और बढ़ा दिया। इसी बीच अब स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं।
ऋतिक रोशन की कमाई ₹100 करोड़ से ज्यादा!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक रोशन ने ‘War 2’ के लिए ₹50 करोड़ फीस ली है। साथ ही उन्होंने पोस्ट-रिलीज प्रॉफिट शेयरिंग की भी डील की है। यानी फिल्म की कमाई में से एक तय प्रतिशत उन्हें मिलेगा। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इस शर्त के चलते ऋतिक की कुल कमाई ₹100 करोड़ से अधिक हो सकती है। इससे वह ‘स्पाई यूनिवर्स’ के टॉप पेड एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख खान और सलमान खान के साथ शामिल हो जाएंगे।

