Top 5 This Week

Related Posts

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 54.5 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट

रांची:रांची पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तमाड़, बुंडू, सोनाहातु, राहे, नामकुम और दशमफॉल थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में इस अभियान को अंजाम दिया गया।

इस अभियान के तहत:

1. बुंडू थाना क्षेत्र में 08 एकड़

2. तमाड़ थाना क्षेत्र में 18 एकड़

3. सोनाहातु थाना क्षेत्र में 01 एकड़

4. दशमफॉल थाना क्षेत्र में 05 एकड़

5. राहे थाना क्षेत्र में 0.5 एकड़

6. नामकुम थाना क्षेत्र में 02 एकड़

 

सुदूरवर्ती जंगली इलाकों और घने जंगलों में कुल मिलाकर लगभग 54.5 एकड़ में लगी अफीम की खेती को ट्रैक्टर और ग्रास कटर मशीन की सहायता से पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

यह अभियान अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल का भी सहयोग लिया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles