Top 5 This Week

Related Posts

Murder of the ex-lover:राची में विधवा ने अपने दूसरे प्रेमी से कराई थी पहले प्रेमी अनिल की हत्या, महिला सहित चार गिरफ्तार

रांची : जिले के सिकिदिरी थाना की पुलिस ने सुरसू गांव निवासी अनिल प्रजापति की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। घटना के बाद 24 घंटे के अंदर राँची पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुए अनिल हत्याकांड में आरोपी विधवा संगीता देवी सहित सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद निवासी विकास केवट, अमर कुमार केवट और साहेदा निवासी मिहिर महतो को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, सुरसू गांव का 22 वर्षीय अनिल प्रजापति उर्फ बबलू गांव की विधवा संगीता देवी से प्रेम करता था। इसी दौरान अनिल काम करने चेन्नई चला गया। अनिल की अनुपस्थिति में संगीता ने सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद के युवक विकास केवट को दिल दे बैठी।
इसी बीच जनवरी में अनिल प्रजापति चेन्नई से काम कर लौटा तो उसे मालूम हुआ कि संगीता का प्रेम प्रसंग विकास केवट से चल रहा है। इससे वह नाराज हो गया और वह संगीता पर विकास से रिश्ता तोड़ने का दबाब बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर पूरे गांववालों को बताने की धमकी दी। इससे संगीता डर गई उसने प्रेमी विकास को यह बात बताई। दोनों ने मिलकर अनिल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके बाद बुधवार की रात नौ बजे संगीता ने फोन कर अनिल को चेकडैम के पास मिलने बुलाया। वहां पहले से मौजूद संगीता का प्रेमी विकास केवट अपने दो साथियों अमर कुमार केवट और मिहिर महतो के साथ मिलकर पंच फाइटर और पत्थर से मारकर अनिल की हत्या कर दी।
इसके बाद उसे खेत की मिट्टी में गाड़ दिया। हत्या के बाद अनिल का मोबाइल लेकर सभी चले गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पंच फाइटर, पत्थर और मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि संगीता के पति का तीन वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वहीं विधवा महिला के पहले प्रेमी (मृतक) और दूसरे प्रेमी का उम्र महिला से पांच वर्ष कम है।
छापेमारी टीम में सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, सिकिदिरी के एसआई वरुण कुमार हजाम, रोशन कुमार सिंह, हवलदार डीजेन हेम्ब्रम, अनिल कुमार, सिपाही ध्रुवनाथ राम, विनोद कजमार महतो शामिल थे।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles