शनिवार, 7 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

अमेरिका के टैरिफ के जवाब में भारत ने दिया सख्त संदेश, विदेश मंत्रालय ने कहा- देशहित से कोई समझौता नहीं…

2 अगस्त 2025
अमेरिका के टैरिफ के जवाब में भारत ने दिया सख्त संदेश, विदेश मंत्रालय ने कहा- देशहित से कोई समझौता नहीं...

अमेरिका द्वारा भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डेड’ कहे जाने के बाद भारत सरकार ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ किया है कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी है, लेकिन भारत अपने राष्ट्रीय हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।

रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, “भारत और अमेरिका साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत जन-जन संबंधों पर आधारित व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। यह साझेदारी समय-समय पर विभिन्न बदलावों और चुनौतियों का सामना करती रही है, लेकिन दोनों देशों ने हमेशा आगे बढ़ने का रास्ता तलाशा है।”

ट्रंप के बयान पर “नो कमेंट्स”

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी और यह भी कहा था कि भारत पाकिस्तान से तेल खरीद रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जब मीडिया ने सवाल किया तो विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर “नो कमेंट्स” कहकर मामले को तूल देने से इनकार कर दिया, लेकिन संकेत साफ हैं कि भारत इसे हल्के में नहीं ले रहा।

रक्षा साझेदारी पर भी दिया बयान

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा सहयोग है और यह वर्षों में और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, “यह साझेदारी आगे और बढ़ेगी, लेकिन भारत अपने हितों से किसी भी हाल में समझौता नहीं करेगा।”

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव की उलटी गिनती शुरू, निर्वाचन आयोग ने तैयार की निर्वाचक मंडल की अंतिम सूची

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *