Top 5 This Week

Related Posts

US Iran Israel War: अमेरिका के जवाब में ईरान ने इजराइल पर मिसाइल से किया हमला, बोला “अब दुश्मन को छोड़ेंगे नहीं”

US Iran Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों—फोर्डो, नतांज और इस्फहान—पर बमबारी की। ट्रंप ने इसे बड़ी सैन्य सफलता बताया और ईरान को चेतावनी दी कि वह शांति बनाए, वरना और बड़े हमले होंगे। यह कार्रवाई इजरायल-ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच हुई, जिससे मध्य पूर्व में जंग का खतरा बढ़ गया है। ताजा सूचना के अनुसार “ईरान ने अमेरिका के हमले का जवाब देने के लिए इजराइल पर हमला बोल दिया है।

ट्रंप का बयान “ईरान का परमाणु खतरा खत्म”

ट्रंप ने व्हाइट हाउस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान के परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को खत्म करना था। उन्होंने ईरान को “मध्य पूर्व का गुंडा” बताया और कहा कि अगर ईरान ने जवाबी हमला किया तो अमेरिका और सख्त कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि सभी अमेरिकी विमान सुरक्षित हैं और फोर्डो पर भारी बम गिराए गए। उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को धन्यवाद दिया, जिनके साथ मिलकर यह हमला किया गया।

ईरान की प्रतिक्रिया “जवाबी हमले की धमकी”

ईरान ने इन हमलों की निंदा की है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि यह हमला “अति क्रूर” है और इसके गंभीर परिणाम होंगे। ईरान की परमाणु एजेंसी ने कहा कि हमले से कुछ नुकसान हुआ, लेकिन उनका परमाणु कार्यक्रम रुकेगा नहीं। ईरान ने जवाबी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखने की बात कही। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने पहले ही अमेरिका को चेतावनी दी थी कि हमले का जवाब देना पड़ेगा। जारी सूचना के अनुसार ईरान ने अमेरिका को जवाब देने के लिए इजराइल पर हमला बोल दिया है।

US Iran Israel War: मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा

यह हमला इजरायल और ईरान के बीच 13 जून से चल रही जंग का हिस्सा है। इजरायल ने दावा किया था कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है, जिसे रोकने के लिए उसने हमले शुरू किए। ईरान ने जवाब में इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। ट्रंप ने पहले डिप्लोमेसी की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अब अमेरिका के इस हमले ने स्थिति को और नाजुक कर दिया है।

दुनिया की प्रतिक्रिया, युद्ध का डर

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे “खतरनाक कदम” बताया, जो क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल सकता है। कई डेमोक्रेट नेताओं, जैसे हकीम जेफ्रीज, ने ट्रंप की इस कार्रवाई की आलोचना की और कहा कि इसके लिए संसद की मंजूरी जरूरी थी। इजरायल के नेतन्याहू ने ट्रंप के फैसले की तारीफ की और इसे ऐतिहासिक बताया। यह हमला मध्य पूर्व में बड़ी जंग की आशंका पैदा कर रहा है। लोग अब ईरान के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना के साथ अपडेट रहें न्यूजमीडिया किरण के साथ। सभी ट्रेंडिंग सिटी न्यूज, इंडिया न्यूज, बिज़नेस न्यूज, और स्पोर्ट्स न्यूज प्राप्त करें। एंटरटेनमेंट न्यूज, टीवी न्यूज, और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए हमें अभी फॉलो करें।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles