Top 5 This Week

Related Posts

रांची सिटीजन फोरम की बैठक में समस्याओं के निदान पर मंथन, फोरम के सदस्यों की संख्या बढ़कर हुई 10552

रांची: रांची के बिरसा चौक में रांची सिटीजन फोरम की बैठक अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में हुई. इसमें फोरम के पदाधिकारी के साथ रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 53 वार्ड के नागरिकों ने भाग लिया और रांची नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं जैसे कूड़ा कचरा जमाव, स्ट्रीट लाइट की समस्या, टूटी-फूटी जर्जर सड़क, शुद्ध पेयजल, नाली और ड्रेनेज सीवरेज की समस्या, पार्किंग और ट्रैफिक सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई.

रांची सिटीजन फोरम का विस्तार भी किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 14 में प्रवीण प्रसाद को वार्ड संयोजक, वार्ड नंबर 29 में कुशाग्र सिंह को वार्ड संयोजक, वार्ड नंबर 35 में जितेंद्र कुमार सिंह को वार्ड संयोजक चयनित किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने लंबे समय से झारखंड में नगर निकाय चुनाव नहीं होने पर चिंता व्यक्त की और रांची नगर निगम सहित झारखंड के समस्त नगर निकाय में चुनाव करवाने की मांग सरकार से की।

आज की बैठक में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, विवेक कुमार, मृदुला संतोष, शाहिद आलम सहित रवि दत्त, प्रवीण प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सोनी, अमरेश कुमार झा, निखिल कुमार राय, अमरनाथ चौबे, परविन्द्र नाथ तिवारी, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार, शेखर कुमार, विनोद कुमार यादव, आशीष कुमार, बंटी तिवारी, मीना कुमारी, निशांत चौहान, कुशाग्र सिंह, ओम प्रकाश सर्राफ, संतोष ठाकुर, रितेश कुमार, रामरूप पांडेय, संजय कुमार, अलका महतो, स्वाति प्रिया, प्रिया रंजन झा, संजय कुमार दास, इत्यादि सम्मिलित हुए।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles