Top 5 This Week

Related Posts

Incidents of stone-pelting and arson occurred between two parties: यज्ञ के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प

  • बरकट्ठा के झुरझुरी गांव में यज्ञ के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव से तनाव
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी गांव में यज्ञ के दौरान निकाले जा रहे नगर भ्रमण के समय दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया। झड़प के दौरान उपद्रवियों ने घरों में रखे पुआल और अन्य सामान में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और भारी तनाव देखा गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो पक्षों के बीच पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि कोई अफवाह न फैले।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की भड़काऊ खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस की जांच जारी है और दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles