बुधवार, 18 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

मासूम बच्ची के पेट में लगी गोली, रिम्स में चल रहा इलाज

26 दिसंबर 2024

गुमला जिले के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के सकरापानी गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पांच साल की मासूम बच्ची अनुष्का कुमारी घर में रखी भरठुआ बंदूक से गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

क्या है मामला?

गुमला एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि घर में रखी भरठुआ बंदूक से बच्ची द्वारा गलती से गोली चल गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने बंदूक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण बच्ची के पेट का आंत बाहर आ गया है और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। गंभीर हालत में बच्ची का रिम्स में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नक्सली आईईडी हमले की अफवाह का खंडन

इस घटना के संदर्भ में पहले यह अफवाह उड़ी थी कि बच्ची नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आकर घायल हुई है। हालांकि, एसपी शंभू कुमार सिंह ने इन दाव को खारिज किया है और बताया है कि यह हादसा है। बच्ची को गोली लगी है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *