रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Jharkhand crime News: सरायकेला में कुख्यात अपराधी छोटू राम गिरोह के 8 सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार

11 मार्च 2025

सरायकेला।सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रिपल मर्डर केस में जेल जा चुके कुख्यात अपराधी रवि राम उर्फ छोटू राम सहित आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटू राम अपने साथियों के साथ आदित्यपुर और धीराजगंज इलाके में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस आधार पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने छापेमारी कर सभी अपराधियों को धर दबोचा।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से दो लोडेड पिस्टल (7.65 एमएम), तीन जिंदा कारतूस (7.65 एमएम), एक देशी कट्टा, एक काले रंग की स्कॉर्पियो क्लासिक एस-11 कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कई संगीन मामलों में वांछित थे और इनके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश के तहत कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में आदित्यपुर ब्राह्मण टोला निवासी रवि राम उर्फ छोटू राम शामिल है, जो ट्रिपल मर्डर केस में पहले ही जेल जा चुका है और उस पर हत्या और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आदित्यपुर गुमटी बस्ती निवासी गोलू गुप्ता, इमली चौक निवासी सुमित गोप, चांडिल के हुमीद निवासी अंगद प्रमाणिक, पीएचडी कॉलोनी निवासी रोहित महतो, गम्हरिया थाना क्षेत्र के बासूरदा निवासी सूरज महतो, आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती निवासी अनीश कुमार शर्मा और आदित्यपुर गुमटी बस्ती निवासी राजू कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गोलू गुप्ता पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि अंगद प्रमाणिक हत्या और मारपीट के मामलों में आरोपी है। सूरज महतो के खिलाफ आदित्यपुर थाना में हत्या का केस दर्ज है, वहीं राजू कुमार वर्मा पर हत्या के प्रयास, हथियार रखने और आपराधिक साजिश के मामले चल रहे हैं।

सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *