https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

Jharkhand Crime News: गुमला में शराब के नशे में युवक ने दो लोगों की ह*त्या की, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Home » Jharkhand Crime News: गुमला में शराब के नशे में युवक ने दो लोगों की ह*त्या की, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
Jharkhand Crime News
Jharkhand Crime News: झारखंड के गुमला जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां चैनपुर थाना क्षेत्र के लिगिरपाठ गांव में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक ने दो लोगों की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने शवों को गड्ढे में फेंककर छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुखदेव मुंडा और बुधराम मुंडा के रूप में हुई है। दोनों लिगिरपाठ गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार रात को छोटे मुंडा, सुखदेव मुंडा, और बुधराम मुंडा गांव से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा ने मिलकर सुखदेव मुंडा को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला और उसका शव गड्ढे में फेंक दिया।
दूसरी हत्या भी की, फिर पकड़ा गया
शनिवार को छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा फिर शराब पीने बैठे। इस बार दोनों में विवाद हुआ, और छोटे मुंडा ने गुस्से में बुधराम को भी लाठी से पीटकर मार डाला। उसने इस शव को भी उसी गड्ढे में फेंककर छिपाने की कोशिश की। गांव वालों को छोटे मुंडा पर शक हुआ, और उन्होंने उससे सुखदेव के बारे में पूछताछ की। छोटे ने सारी बात कबूल कर ली। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छोटे मुंडा को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर गड्ढे से दोनों शव बरामद किए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर हॉस्पिटल भेजा गया है। हत्या में इस्तेमाल लाठी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
पुलिस ने शुरु की जाँच
चैनपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी छोटे मुंडा से पूछताछ चल रही है ताकि विवाद का सही कारण पता लगाया जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शराब पीकर झगड़े से बचें और ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
सूचना के साथ अपडेट रहें न्यूजमीडिया किरण के साथ। सभी ट्रेंडिंग सिटी न्यूज, इंडिया न्यूज, बिज़नेस न्यूज, और स्पोर्ट्स न्यूज प्राप्त करें। एंटरटेनमेंट न्यूज, टीवी न्यूज, और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए हमें अभी फॉलो करें।
Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!