Jharkhand Foundation Day: झारखंड रविवार को अपना 26वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर यह भारत का 28वां राज्य बना था। इसी दिन आदिवासी जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती भी पड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने झारखंड को जनजातीय अस्मिता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संसाधनों का केंद्र बताया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और बलिदान को याद किया। 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस भी मनाया जाता है। राज्य की हरी-भरी वन, जलप्रपात और ऐतिहासिक धरोहरें इसे खास पहचान देती हैं।

