https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों के साथ झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की बैठक

Home » नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों के साथ झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की बैठक
नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों के साथ झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की बैठक

रांची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज कांग्रेस भवन में कमेटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी प्रीति उपाध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल हुईं।

बैठक के प्रारंभ में प्रभारी ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह को पुनः जिम्मेवारी मिलने पर बधाई एवं स्वागत की इसके उपरांत पूरे प्रदेश में नई कमिटी बनाने एवं कांग्रेस मेंबरशीप को आगे बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सीता राणा, अनिता देवी, नीतू देवी, सीमा परवीन, नीलम सहाय, रूबी खातून, सरिता देवी आदि शामिल थीं।

रांची जिला के खिजरी विधानसभा क्षेत्र नामकुम प्रखंड में रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष मेरी तिर्की व मीनू सिंह द्वारा नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभारी प्रीति उपाध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह उपस्थित हुई। समारोह में महिलाओं के बीच नारी न्याय कीट वितरण किया गया, जिसमें पार्टी झंडा, पेन, संविधान बुकलेट, बैच आदि शामिल था।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!