Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, अब प्रखंड स्तर पर लगेगा पशु बाजार, पशु रेट चार्ट होगा जारी

रांची: झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र मांडर में निरीक्षण के दौरान कहा है कि अब प्रखंड स्तर पर पशु बाजार लगेगा और पशु रेट चार्ट भी जारी किया जाएगा. अच्छी नस्ल की गाय या पशु उचित मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है. पशु बाजार में पशु की खरीद-बिक्री को पारदर्शी बनाने के लिए पशु रेट चार्ट भी जारी किया जाएगा.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभाग पशु धन योजना को लेकर किसानों के लिए कैलेंडर जारी करेगा. इस कैलेंडर में योजना से संबंधित सभी तरह की जानकारी उपलब्ध रहेगी. किसानों ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार से लायी जाने वाली गाय की मृत्यु दर अधिक है. इसलिए किसानों ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से स्थानीय गाय उपलब्ध कराने का आग्रह किया. किसानों ने गोकुल भवन की संख्या बढ़ाने की मांग की है, ताकि दूध कलेक्शन की मात्रा बढ़ायी जा सके.

किसानों ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से गाय वितरण में अनियमितता की शिकायत की. मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया है कि अब ऐसा नहीं होगा. विभाग द्वारा दिए जाने वाले पशु का रेट चार्ट भी सार्वजनिक किया जाएगा.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles