Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand news: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू को दी श्रद्धांजलि

सरायकेला।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कपूर कुमार टुडू (कपूर बागी) के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगू-चाकुलिया स्थित पैतृक आवास पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत कपूर कुमार टुडू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
ज्ञात हो कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के फुफेरे भाई थे। उनका निधन 6 मई 2025 को हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। वे अपने पीछे मां, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
मुख्यमंत्री के साथ उनकी मां श्रीमती रूपी सोरेन भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय विधायकगण और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत कपूर कुमार टुडू के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और हमेशा समाज के लिए समर्पित रहे। उनका जाना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और शुभचिंतक भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत कपूर कुमार टुडू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव सहायता के लिए उनके साथ है और दिवंगत कपूर कुमार टुडू के सपनों को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...
newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles