रांची: झारखण्ड राज्य में वर्ष 2024 के दौरान पुलिस-प्रशासन ने नक्सल, अपराध, साईबर क्राईम, संगठित अपराध पर बड़ी सफलता पाई है। वर्ष 2024 में कुल 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें सैक सदस्य- 1, जोनल कमान्डर- 2, सब जोनल कमान्डर- 6, एरिया कमान्डर- 6 शामिल हैं।
इन सबों में महत्वपूर्ण रूप से 1.जया दी उर्फ चिंता SAC (Mao) जिला- धनबाद, दिनांक 13.07.2024 2.शंभु गंझू उर्फ रवि गंझू ZC (Mao), 10 लाख का ईनामी जिला- गुमला, दिनांक- 04.06.2024 (3) सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार ZC (Mao), 10 लाख का ईनामी जिला- पलामू दिनांक- 09.08.2024 (4) आदेश कुमार गंझू SZC (TPC), जिला- चतरा, दिनांक- 06.01.2024 (5) सबीता शर्मा उर्फ राजा जी उर्फ अभिषेक SZC (TPC), जिला- चतरा, दिनांक- 19.02.2024 (6) शिवराज सिंह SZC(JJMP), 5 लाख का ईनामी जिला- लातेहार, दिनांक- 19.09.2024 (7) नेशनल भुईंया SZC (Mao), 5 लाख का ईनामी, जिला- लातेहार, दिनांक 30.03.2024 (8) फेंकू भुइयां उर्फ सर्वनाश SZC (JJMP), जिला- लातेहार, दिनांक-30.09.2024 (9) रंथु उरांव उर्फ गुरूचरण उरांव SZC (Mao), 5 लाख का ईनामी जिला-गुमला, दिनांक-02.10.2024 (10) इरफान अंसारी शर्मा उर्फ तुफान जी AC (TPC), जिला- चतरा, दिनांक-19.02.2024 (11) सोमा हेम्ब्रम उर्फ नजोग AC (Mao), जिला- चाईबासा, दिनांक-19.04.2024 (12) हर्षिद गुड़िया उर्फ बोयदा पहान AC (Mao), जिला- खूँटी, दिनांक-16.04.2024 (13) मसी तिग्गा AC (TPC), जिला- चतरा, दिनांक 14.04.2024 (14) टाईगर उर्फ पंडु हॉसदा AC (Mao), जिला- चाईबासा, दिनांक- 17.06.2024 (15) लक्ष्मण राय उर्फ रामेश्वर राय AC (Mao), 1 लाख का ईनामी जिला- गिरिडीह, दिनांक- 26.09.2024 की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। इन गिरफ्तार नक्सलियों के विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा कुल- 36 लाख रूपये ईनाम की राशि घोषित की गई थी।

वर्ष-2024 में अब तक 24 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, जिसमें जोनल कमान्डर-04, सब जोनल कमान्डर-01, एरिया कमान्डर-03 तथा सदस्य-01 शामिल हैं।
इन सबों में महत्वपूर्ण रूप से (1) रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ZC (Mao), 10 लाख का ईनामी जिला- गिरिडीह, दिनांक- 28.09.2024 (2) नीरज सिंह खेरवार ZC (Mao), 10 लाख का ईनामी जिला- लातेहार, दिनांक- 05.07.2024 (3) सलमान उर्फ लोकेश ZC (Mao), 10 लाख का ईनामी जिला- लातेहार, दिनांक- 05.07.2024 (4) मनोहर परहिया ZC (JJMP), 10 लाख का ईनामी जिला- लातेहार, दिनांक- 23.02. 2024 (5) कल्टु उर्फ मोजिदार उर्फ लालदीप गंझु SZC (Mao), जिला-लातेहार, दिनांक- 10.02.2024 (6) दीपक कुमार भुईयां उर्फ कुन्दन जी, AC (JJMP), जिला- लातेहार, दिनांक- 23.02.2024 (7) राहुल गंझु उर्फ खलीला जी AC (TPC), जिला- राँची, दिनांक-02.09.2024 (8) मुनेश्वर गंझू उर्फ विक्रम जी, AC (TPC), दिनांक- 09.09.2024 (9) संतोष गंझु सदस्य (TSPC), 01 लाख का इनामी, दिनांक- 29. 02.2024 आत्मसमर्पण किये हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा कुल- 41 लाख रूपये ईनाम की राशि घोषित की गई थी।
इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 में पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में 09 नक्सलियों यथा (1) सिंगराई उर्फ मनोज, ZC (Mao), जिला-चाईबासा दिनांक 17.06.2024 (2) कांदे होनहगा, SZC (Mao), 5 लाख का ईनामी जिला- चाईबासा दिनांक- 17.06.2024 (3) रादुंग बोदरा, AC (PLFI), जिला- चाईबासा दिनांक- 30.11.2024 (4) बुधराम मुण्डा, सदस्य (Mao), जिला- चाईबासा दिनांक-23.05.2024 (5) जंगा, सदस्य (Mao), जिला- चाईबासा दिनांक-17.06.2024 (6) सूर्या उर्फ मंता देवगन, सदस्य (Mao), जिला- चाईबासा दिनांक-17.06.2024 (7) सपनी हांसदा, सदस्य (Mao), जिला- चाईबासा दिनांक-17.06. 2024 (8) हरेन्द्र गंझू, सदस्य (TPC), जिला-चतरा एवं (9) ईश्वरी गंझू, सदस्य (TPC), जिला-चतरा को दिनांक- 09.10.2024 को मारे गये।
उल्लेखनीय है कि चतरा जिला में दिनांक- 07/08.02.2024 को उग्रवादियों एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी, जिसमें चतरा जिला बल के 02 पुलिस कर्मी शहीद एवं एक जवान घायल हुए थे। इस कांड के मुख्य आरोपी हरेन्द्र गंझू, सदस्य (TPC), जिला-चतराएवं ईश्वरी गंझु, सदस्य (TPC), जिला-चतरा को दिनांक- 09.10. 2024 को मारे गये।
वर्ष- 2024 में अब तक नक्सलियों से कुल-123 हथियार बरामद किये गये, जिसमें पुलिस से लुटा गया 35 हथियार एवं रेगुलर हथियार-07 और देशी हथियार-81 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 5234 गोली, विस्फोटक पदार्थ-246.40 कि०ग्रा० एवं 13.39 लाख रूपये लेवी की राशि की बरामदगी की गयी तथा नक्सलियों द्वारा बिछाये गये 239 आई०ई०डी० को बरामद कर विनिष्ट किया गया।

2. वर्ष-2024 में साईबर अपराध एवं प्रतिबिम्ब एप से संबंधित उपलब्धियाँ:-
वर्ष-2024 में अब तक साईबर अपराध से संबंधित कुल-1295 कांड प्रतिवेदित हुए। इन कांडो में कुल-971 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए कुल-2118 मोबाईल फोन, 2905 सिम कार्ड, 606 ए०टी०एम० कार्ड, 165 भिन्न बैंको के पासबुक, 45 भिन्न बैंको के चेकबुक, 52 लैपटॉप, 12 चार पहिया वाहन, 70 अन्य वाहन के साथ कुल-8,17,84,714 (आठ करोड़ सतरह लाख चौरासी हजार सात सौ चौदह) रूपये नगद बरामद कर जप्त किए गये एवं 77,20,513 (सतहत्तर लाख बीस हजार पाँच सौ तेरह) रूपये फ्रिज किये गये।
साईबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रतिबिम्ब एप का सार्थक प्रयोग करते हुए वर्ष 2024 में राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों में कुल 274 कांड प्रतिवेदित हुए। इन कांडो में कुल-898अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए कुल-2501 सिम कार्ड, 1774 मोबाईल फोन बरामद कर जप्त किए गए। इसके अतिरिक्त कुल 66.43 करोड़ रूपये फ्रीज किया गया तथा 3,27,93,077 (तीन करोड़ सताईस लाख तिरानवे हजार सतहत्तर) रूपये पीड़ित को उपलब्ध कराई गई।

3. वर्ष-2024 में मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई से संबंधित उपलब्धियाँः-
वर्ष-2024 मेंमादक पदार्थ की रोकथाम का सार्थक प्रयास करते हुए प्रभावी नियंत्रण लगाया गया और उससे संबंधित वर्ष-2024 में राज्य में कुल-788 कांड प्रतिवेदित हुए, जिसमें 1362 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 1407.1 किलोग्राम अफीम, 18.290 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 36.45 ग्राम हेरोइन, 4251.2 किलोग्राम गांजा, 55333.54 किलोग्राम डोडा, नशे के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले 7115 टैबलेट, 4434 कैप्सूल, 10222 बोतल कफ सिरप, 1720 पीस इंजेक्शन एवं 1,82,51,950 (एक करोड़ बयासी लाख ईकावन हजार नौ सौ पचास) रूपये बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त कुल-3974.985 एकड़ की भूमि में लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया।

4. वर्ष-2024 में संगठित अपराधी गैंग के विरूद्ध एवं ATS द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित उपलब्धियाँ:-
वर्ष-2024 में झारखण्ड में संगठित अपराध से संबंधित कुल 97 काण्ड प्रतिवेदित हुए, जिसमें कुल-154 संगठित गिरोह के अपराधकर्मियों यथा-पाण्डेय गिरोह-41 अमन साव गिरोह-43, प्रिंस खान गिरोह-04, सुजित सिन्हा गिरोह-01, अमन श्रीवास्तव गिरोह-03, अखिलेश सिंह गिरोह-04 एवं अन्य-58 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से 05 हथियार, 67 गोली, 01 देशी बम, 09 पीस मोबाईल फोन, 02 मोटरसाईकिल एवं 63,000 (तिरसठ हजार) रूपया बरामद किया गया। इन गिरफ्तारी में संगठित अपराधिक पांडे गिरोह के सेकेंड-इन-कमांड, फरार अपराधी गोविंद राय जिसके ऊपर 25,000/- रू0 का ईनाम घोषित था, शामिल है।
राज्य के ATS साथ संयुक्त टीम द्वारा भिन्न-भिन्न जिलों से अलकायदा (AQIS) AL- Qaida in the Indian Subcontinent के 04 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त ATSद्वारा संयुक्त टीम के साथ मिलकर झारखण्ड पर्यटन विकास निगम एवं झारखण्ड राज्य विद्युत कर्मचारी मास्टर ट्रस्ट से संबंधित कांड में 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए 1,22,90,500 (एक करोड़ बाईस लाख नब्बे हजार पाँच सौ) रूपये के साथ करीब 15 लाख रूपये के आभूषण भी बरामद किए गये साथ ही
47,20,02,373 (सैंतालिस करोड़ बीस लाख दो हजार तीन सौ तिहत्तर) रूपये को फ्रीज किया गया।

5. वर्ष-2024 में महत्वपूर्ण अपराध के उद्भेदन से संबंधित उपलब्धियाँः-
रामगढ़ जिला अंतर्गत ATM काटकर अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था इस कांड में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त अपराधी गैंग की पहचान कर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कांड का उद्भेदन कर कुल-05 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया।
राँची जिलान्तर्गत ATM काटकर अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में अपराधियों द्वारा 6,72,000 (छः लाख बहत्तर हजार) रूपये की चोरी की गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य सक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए संलिप्त अपराधियों की पहचान कर 03 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया।
गढ़वा जिलान्तर्गत अपराधियों द्वारा दुकान में घुसकर करीब सैकड़ों मोबाईल फोन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए संलप्ति अपराधियों की पहचान कर चोरी हुए 100 अद्द मोबाईल फोन को बरामद कर 02 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया।

6. वर्ष-2024 में पुलिस कल्याण से संबंधित उपलब्धियाँ :-
पुलिस मुख्यालय स्तर से बोर्ड गठित कर संयुक्त रूप से अनुशंसा के आधार पर राज्य के कुल-132 पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस निरीक्षक कोटी मे, 1203 सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस अवर निरीक्षक कोटी में एवं 2713 आरक्षी को सहायक अवर निरीक्षक कोटी में प्रोन्नति प्रदान की गई साथ ही 1034 सहायक अवर निरीक्षक एवं 260 पुलिस अवर निरीक्षक को ACP/MACP का लाभ प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त IRB के 90 वरीय हवलदारों को सहायक अवर निरीक्षक (स) की कोटी में एवं JAP-01 के 57 हवलदारों को अ०नि० (स) की कोटी में प्रोन्नति प्रदान की गई साथ ही प्रा०अ०नि० के 03 पदाधिकारी, से०नि०चा० के 01 हवलदार को MACPका लाभ प्रदान किया गया।
पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकम्पा समिति में विचारार्थ / स्वीकृत मामलें में कुल 04 बोर्ड का गठन किया गया, जिसके अन्तर्गत कुल-311 स्वीकृत मामलें में से कुल-109 बाल आरक्षी, 57 महिला आरक्षी एवं 155 सामान्य आरक्षी संवर्ग में स्वीकृति प्रदान की गई।
पुलिस मुख्यालय स्तरीय झारखण्ड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से संबंधित 02 बोर्ड गठित कर कुल-1232 लाभान्वितों को कुल-3,89,85,000 (तीन करोड़ नवासी लाख पचासी हजार) रूपये का भुगतान किया गया। झारखण्ड पुलिस शिक्षा कोष से संबंधित कुल- 01 बोर्ड गठित कर कुल-8242 लाभान्वितों को कुल 10,03,81,000 (दस करोड़ तीन लाख ईकासी हजार) रूपये का भुगतान किया गया। झारखण्ड पुलिस परोपकारी कोष से संबंधित कुल 01 बोर्ड गठित कर कुल-627 लाभान्वितों को कुल-4,37,10,000 (चारकरोड़ सैंतीस लाख दस हजार) रूपये का भुगतान किया गया।

7. वर्ष-2024 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता से संबंधित उपलब्धियाँ :-
तेलंगाना के हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में दिनांक 17 से 21 मार्च 2024 तक आयोजित 16वीं आखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में जैप-01 के सहायक अवर निरीक्षक, आशु० अवधेश कुमार एवं आरक्षी मनोज कुमार तिवारी ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
तुमाकुरू, कर्नाटक में दिनांक-12.12.2024 से 15.12.2024 तक आयोजित 5th Senior National Yogasana Sport Championship में हवलदार रोशन थापा IRB-04 लातेहार द्वारा उत्कृष्ट योगा का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया गया।

8. वर्ष-2024 में राज्य अन्तर्गत संपन्न हुए लोकसभा / विधानसभा से संबंधित उपलब्धियाँ:-
इस वर्ष का लोकसभा / झारखण्ड राज्य विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में पुलिस के सार्थक प्रयास से किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हुई और न ही कोई अपराधिक / नक्सल घटना घटित हुई, जिससे चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जा सका।




