रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

झारखंड की नेतरहाट पंचायत के मुखिया राम बिशुन नगेसिया दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल

15 जनवरी 2025

लातेहार-झारखंड के लातेहार जिले की नेतरहाट पंचायत के मुखिया राम बिशुन नगेसिया को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है. झारखंड के पंचायती राज विभाग द्वारा इनका चयन किया गया है. मुखिया राम बिशुन नगेसिया के चयन से पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है. उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि नेतरहाट मुखिया का चयन साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं.

नेतरहाट के मुखिया राम बिशुन नगेसिया झारखंड के लातेहार का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे. यह पंचायत के प्रति उनकी सक्रियता और विकास कार्यों को लेकर उनकी पहल को दर्शाता है. मुखिया राम बिशुन नगेसिया ने पंचायती राज विभाग और जिले के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है. उनका ऐतिहासिक परेड में शामिल होना जिले के पंचायत प्रतिनिधियो के लिए प्रेरणादायक है.

लातेहार जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने नेतरहाट मुखिया राम बिशुन नगेसिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है. नेतरहाट मुखिया का चयन यह साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *