Top 5 This Week

Related Posts

समाज को दिशा देती है पत्रकारिता : बैजनाथ मिश्र

रांची प्रेस क्लब और आरबीएस वैदिक ट्रस्ट कर रहा है झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड्स का आयोजन, राज्य भर के पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित

रांची। जिस तरह दधिचि ने अपनी हड्डी का दान कर अपने राज की रक्षा की थी, उसी तरह पत्रकार अपना सर्वस्व देकर समाज को दिशा दिखाने का काम करते हैं। ऐसे पत्रकारों का सम्मान समाज का सम्मान होगा। यह कहना था वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त बैजनाथ मिश्र का। आज रांची प्रेस क्लब में झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड्स 2024 की घोषणा करते हुए उन्होंने उक्त बातें कही।
उन्होंने बताया कि झारखंड बनने के बाद पहली बार रांची प्रेस क्लब और आरबीएस वैदिक ट्रस्ट के तत्वावधान में झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड्स देने का निर्णय लिया गया है, जो सराहनीय है।

तीन कैटेगरी में दिया जाएगा पत्रकार सम्मान
रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने बताया कि कुल तीन कैटेगरी- लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (31000 रुपये, शॉल व मोमेंटो), बेस्ट रिपोर्टर अवार्ड (21000 रुपये, शॉल व मोमेंटो) और बेस्ट फोटोग्राफी अवार्ड (21000 रुपये, शॉल व मोमेंटो) दिया जाएगा। जूरी मेंबर रिटायर्ड आईएएस रणेंद्र कुमार ने कहा कि पूरी पारदर्शिता से चयन किया जाएगा। आरबीएस वैदिक ट्रस्ट के अध्यक्ष नित्यानंद शुक्ला ने बताया कि पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम से जुड़कर ट्रस्ट आह्लादित है।
15 जनवरी तक कर सकते हैं नॉमिनेशन
प्रेस क्लब के सचिव अमरकांत ने बताया कि झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड्स के लिए आज से 15 जनवरी तक रांची प्रेस क्लब में नॉमिनेशन किया जा सकता है। तीनों अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग आवेदन जमा करने होंगे। आवेदन का प्रारुप रांची प्रेस क्लब के वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं या रांची प्रेस क्लब से हासिल किया जा सकता है। विधिवत भरा आवेदन आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ रांची प्रेस क्लब में 15 जनवरी 2025 तक जमा किया जा सकता है।
सात सदस्यीय जूरी करेगी निर्णय
नित्यानंद शुक्ला ने बताया कि आवेदनों की जाँच कर अंतिम निर्णय लेने के लिए सात सदस्यीय जूरी गठित की गई है। जूरी में वरिष्ठ पत्रकार श्री बैजनाथ मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती सोनाली दास, रांची यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो अजीत कुमार सिन्हा, रिटायर्ड आईएएस रणेंद्र कुमार, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र लाल सोरेन, महासचिव श्री अमरकांत और ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नित्यानंद शुक्ला शामिल हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles