https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crime

कर्नाटक: बजरंग दल नेता सुहास शेट्टी की सरेराह ह*त्या:Tension in Mangaluru

कर्नाटक:संवेदनशील शहर मंगलुरु में बुधवार रात बजरंग दल के नेता और हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की सरेआम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सुहास शेट्टी अपने पांच साथियों के साथ एक वाहन में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान, चार से छह अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोककर उन पर तलवार और बांके जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सुहास शेट्टी को तुरंत ए.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है और जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, सुहास शेट्टी पर पहले मोहम्मद फाजिल नामक युवक की हत्या का आरोप था। फाजिल की हत्या 2022 में बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बदले में की गई थी। सुहास शेट्टी इस मामले में जेल से जमानत पर बाहर थे।
पुलिस को इस हमले का वीडियो भी मिला है, जिसमें हमलावरों को सुहास शेट्टी पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इस घटना के बाद बीजेपी विधायक वाई. भरत शेट्टी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
फिलहाल, मंगलुरु में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!