https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर NIA का शिकंजा, पीएम मोदी को निशाना बनाने की साजिश का आरोप

Home » खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर NIA का शिकंजा, पीएम मोदी को निशाना बनाने की साजिश का आरोप
गुरपतवंत सिंह

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिका में रह रहे खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। पन्नू पर आरोप है कि उसने 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकने के लिए इनाम की पेशकश की थी और सिख समुदाय को भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश की।

11 करोड़ रुपये का इनाम और खालिस्तान का नक्शा

NIA की FIR के मुताबिक, 10 अगस्त को पाकिस्तान के लाहौर प्रेस क्लब में आयोजित “मीट द प्रेस” कार्यक्रम के दौरान पन्नू ने वॉशिंगटन से वीडियो संदेश भेजा। इसमें उसने घोषणा की कि जो भी सिख सैनिक पीएम मोदी को लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकेंगे, उन्हें 11 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।

इसी मौके पर उसने एक नक्शा भी जारी किया, जिसमें पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश को “खालिस्तान” में शामिल दिखाया गया। पन्नू ने दावा किया कि SFJ ने भारत के खिलाफ लड़ाई के लिए “शहीद जत्था” बनाया है।

UAPA के तहत केस दर्ज

एजेंसी ने कहा कि पन्नू की गतिविधियाँ भारत की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ हैं। FIR में यह भी दर्ज है कि वह सोशल मीडिया और SFJ के आधिकारिक X चैनल के जरिए भड़काऊ संदेश फैलाता है।

यह मामला गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय कानून की अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर NIA ने यह FIR दर्ज की है।

Also Read: अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा ₹100 करोड़ का नोटिस, क्या है कारण?

बड़ी साजिश की जांच शुरू

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पन्नू की गतिविधियाँ न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस साजिश की गहराई तक जांच कर अन्य शामिल लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जाएगा।

NIA अब पन्नू और उसके सहयोगियों की मंशा, नेटवर्क और विदेशी ताकतों से संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!