रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मेसरा इलाके से नौवीं कक्षा की 2 छात्राओं के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर छात्राओं के परिवार वालों ने मेसरा ओपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप स्थानीय युवकों राहुल महतो और दीपक महतो पर लगाया गया है। एक छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 23 दिसंबर की सुबह घर से निकली थी। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि उसकी एक सहेली भी लापता है।
वहीं गांववालों ने बताया कि शाम 4 बजे दोनों छात्राओं को मेसरा मैदान के पास देखा गया था। उस समय वे राहुल और दीपक के साथ थीं। परिजनों को शक है कि उनकी बेटियों के साथ अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों छात्राओं की तलाश जारी है।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



