Kal Ka Rashifal 19 Feb 2027: 19 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आ रहा है। कुछ राशियों के लिए यह दिन धन लाभ, प्रेम और सफलता के नए द्वार खोलेगा, तो कुछ राशियों को सावधानी और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर अनीष व्यास के अनुसार कल का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि (Aries)

कल का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशियों भरा रहेगा। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और नया पढ़ाई का शेड्यूल बनाने का मन कर सकता है। फोन का उपयोग सीमित रखें। पैसों के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और उधार देने से पहले खूब सोच-विचार करें। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का सुखद अनुभव हो सकता है। जो समस्या चल रही है उसका समाधान जल्द मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से सभी कार्य सफल होंगे।
-
भाग्यशाली अंक: 9 | भाग्यशाली रंग: लाल
-
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा। सभी काम योजना के अनुसार होने से मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी लाभकारी साबित हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कोई गोपनीय बात सामने आ सकती है और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
-
भाग्यशाली अंक: 6 | भाग्यशाली रंग: सफेद
-
उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।
मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता के साथ किया गया काम फायदेमंद होगा। प्रेमी युगल के लिए दिन शानदार है, किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाने का प्लान बन सकता है। किसी जिम्मेदारी को नजरअंदाज करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मिल सकती है। रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं।
-
भाग्यशाली अंक: 5 | भाग्यशाली रंग: हरा
-
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और जीवनसाथी से लंबी बातचीत रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। दोस्तों के साथ घर पर फिल्म देखने का प्लान बन सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। किसी विशेष काम में सफलता मिलेगी। मन में नए-नए रचनात्मक विचार आएंगे।
-
भाग्यशाली अंक: 2 | भाग्यशाली रंग: दूधिया सफेद या चांदी
-
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत अनुकूल रहेगी। बिजनेस ट्रिप पर जाने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, काम सफल होगा। जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आपकी मेहनत और लगन देखकर जूनियर साथी कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे जो आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा।
-
भाग्यशाली अंक: 1 | भाग्यशाली रंग: नारंगी या सुनहरा
-
उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है और शत्रु पक्ष दूरी बनाकर रहेगा। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लेखन से जुड़े लोग कोई नई कहानी लिख सकते हैं जो खूब सराही जाएगी। परिवार में नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। चित्रकारी करने वाले जातकों की कोई कृति किसी बड़ी प्रदर्शनी में स्थान पा सकती है।
-
भाग्यशाली अंक: 5 | भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
-
उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन बेहतरीन रहेगा। माता-पिता की नाराजगी दूर होगी। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। महिलाओं के लिए खास रहेगा यह दिन। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। किसी से लिया ऋण चुकाने का योग बनेगा जिससे मानसिक तनाव कम होगा। सिरदर्द की समस्या से राहत मिलेगी और किसी अच्छी जगह घूमने का मन बन सकता है।
-
भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: पीला
-
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान निकलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। स्वस्थ रहने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। व्यवहार में मधुरता आने से नए मित्र बन सकते हैं और दूसरों की मदद करने का जो अवसर मिलेगा उससे आपको भी लाभ होगा।
-
भाग्यशाली अंक: 7 | भाग्यशाली रंग: गुलाबी
-
उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा। ध्यान काम पूरा करने में लगा रहेगा। कार्यालय में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। बड़ी कंपनियों में काम करने वाले जातकों के लिए दिन खास है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द दूर होने के संकेत हैं। घर पर रहकर व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक गृहिणियों के लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।
-
भाग्यशाली अंक: 8 | भाग्यशाली रंग: महरून
-
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। घर में किसी शुभ कार्यक्रम के कारण दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किए गए अधिकांश काम आज पूरे होंगे और धन लाभ के नए अवसर भी सामने आएंगे।
-
भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: पीला
-
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का दिन उत्तम रहेगा। किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन परिवार के साथ फिल्म देखने का मनोरंजक प्लान बन सकता है। दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। कोई नई कौशल सीखने का समय आज निकालें जो भविष्य में काम आएगी। नई कार खरीदने का मन बन सकता है। आर्थिक मामलों में किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
-
भाग्यशाली अंक: 8 | भाग्यशाली रंग: काला या आसमानी
-
उपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (Kal Ka Rashifal 19 Feb 2026) के जातकों का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपके अच्छे विचार समाज में अलग पहचान दिलाएंगे। घर में सजावट का काम करवाने की इच्छा हो सकती है। कांट्रेक्टर के लिए आज धन लाभ का दिन है। मौसम में बदलाव से हल्की बेचैनी हो सकती है, इसलिए खूब पानी पिएं। दैनिक दिनचर्या में बदलाव करने का मन होगा। किसी काम को करने का नया तरीका व्यवसाय में फायदेमंद साबित हो सकता है।
-
भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: सुनहरा या पीला
-
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय परंपराओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।



