सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Lady medical worker Seriously injured:महिला स्वास्थ्य कर्मी पर कुदाल से हमला,

18 अप्रैल 2025
  • महिला स्वास्थ्य कर्मी पर कुदाल से हमला, गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में जुटी
जमशेदपुर।एमजीएम थाना क्षेत्र के रूहीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां कार्यरत स्वास्थ्य केंद्र की इंचार्ज ज्योति कुमारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और टीएमएच में इलाज जारी है।
शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर के रूहीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्वास्थ्य केंद्र की इंचार्ज ज्योति कुमारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने अचानक कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि उनके सिर पर गहरा जख्म हो गया और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं।
घटना के बाद परिजनों ने उन्हें पहले एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया।
घायल महिला के भाई प्रेम प्रकाश ने बताया कि सुबह के समय तीन से चार लोग अस्पताल परिसर में दाखिल हुए और बिना किसी बातचीत के सीधे ज्योति कुमारी पर हमला कर दिया। हमलावर मौके से तुरंत फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि ज्योति कुमारी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही अपने परिवार के साथ निवास करती थीं। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल व्याप्त है।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भारत सरकार की 2018 में शुरू की गई योजना के तहत संचालित होता है, जिसका उद्देश्य कम आय वाले लोगों को मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान करना है।
पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल ज्योति कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनके परिजन उपचार को लेकर चिंतित हैं।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *