Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के सात अपराधियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार

लातेहार। जिला पुलिस ने संगठित अपराध और रंगदारी वसूली की योजना बना रहे कुख्यात अपराधकर्मी राहुल सिंह गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी कि चिरो मोड़ के पास स्थित यात्री शेड में राहुल सिंह के साथी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों को हथियार समेत रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम और पते:

1. जगदीश सिंह (24), पिता स्व. कृपाल सिंह, निवासी चिरो, थाना चंदवा, जिला लातेहार।

2. बबलू सिंह (18), पिता फुलेश्वर सिंह, निवासी रुद, थाना चंदवा, जिला लातेहार।

3. मनोज सिंह (28), पिता फागु सिंह, निवासी रुद मुर्तिया, थाना चंदवा, जिला लातेहार।

4. रॉकी कुमार साव (19), पिता संदीप साव, निवासी रखात, थाना चंदवा, जिला लातेहार।

5. दीपक कुमार सिंह (25), पिता स्व. मनोज सिंह, निवासी चेटर, डंगमारा, थाना चंदवा, जिला लातेहार।

6. अशोक लोहरा (30), पिता हरीलाल लोहरा, निवासी चेटर, लोहराटोला, थाना चंदवा, जिला लातेहार।

7. गणेश यादव (19), पिता उदयनाथ यादव, निवासी रखात, थाना चंदवा, जिला लातेहार।

 

बरामद सामान:

1. 7.65 mm का देशी पिस्टल – 1।

2. 7.65 mm की जिंदा गोली – 2।

3. अन्य जिंदा गोली – 2।

4. 5 मोबाइल फोन।

5. अपाचे मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या: JH01FW 6959)।

 

पुलिस कार्रवाई का विवरण:

गिरफ्तार अपराधी राहुल सिंह के इशारे पर PRA कंस्ट्रक्शन फोर लेन परियोजना से रंगदारी वसूलने और गोली चलाने जैसी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

पिछले दिनों लटदाग पन्नाटॉड में रंगदारी के लिए गोलीबारी की घटना में असफल रहने के बाद, वे एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:

1. अरविंद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार।

2. रणधीर कुमार, थाना प्रभारी, चंदवा।

3. श्रवण कुमार, सहायक उपनिरीक्षक।

4. सरोज कुमार सिंह, सहायक उपनिरीक्षक।

5. कुमार छत्रपाल, सहायक उपनिरीक्षक।

6. सशस्त्र बल, सैट 44।

 

पुलिस की बड़ी सफलता:

पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी जिले में संगठित अपराध पर लगाम लगाने और शांति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी। सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles