Top 5 This Week

Related Posts

लव जिहाद : फिरोज रॉय उर्फ़ “चाँद” हिन्दू बन कर नाबालिक को लेकर भगा

 

लोहरदगा पुलिस ने राजस्थान से गिरफ़्तारी कर जेल भेजा

डी एस पी मुख्यालय समीर कुमार तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया गया

भंडरा / लोहरदगा : वादी राजेश साहु पिता-रामेश्वर साहु सा०-कुम्हरिया थाना-भण्डरा जिला-लोहरदगा द्वारा एक लिखित आवेदन भण्डरा थाना को समर्पित किया गया जिसमें उल्लेख किया गया कि वादी की नबालिक पुत्री को फिरोज राय उर्फ चाँद के द्वारा गलत नियत से अपहरण कर के कहीं ले भागा है।

इस आरोप में भण्डरा थाना कांड सं0-73/2024, दिनांक-22.12.2024, धारा-137 (2)/96 बी०एन०एस० 2023 के तहत काण्ड दर्ज किया गया। काण्ड दर्ज उपरान्त काण्ड में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, लोहरदगा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), लोहरदगा के नेतृत्व में एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। एस०आई०टी० टीम के सदस्य पु०अ०नि० अरविन्द सिंह, थाना प्रभारी भण्डरा थाना, पु०अ०नि० पप्पू कुमार, आरक्षी / 369 आशुतोष कुमार सिंह एवं म०आ०/12 द्रोपदी बडाईक द्वारा तकनीकि सहयोग से विधिवत राजस्थान जाकर प्रा०अभि० फिरोज राय उर्फ चाँद को राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत थाना रामगढ़ की पुलिस के सहयोग से एवं एस०आई०टी० टीम ने अपने कुशल प्रयास से दिनांक-27.12.2024 को विधिवत गिरफ्तार किया एवं नाबालिक पीडिता को सकुशल बरामद किया। प्रा०अभि० के पास 02 (दो) अदद् मोबाईल फोन भी विधिवत जप्त किया गया। प्रा०अभि० की गिरफ्तारी पश्चात माननीय न्यायालय अलवर (राजस्थान) से रिमाण्ड/अनुमति लेकर दिनांक-31.12.2024 को माननीय न्यायालय, लोहरदगा में जप्त प्रदर्श के साथ उपस्थापन किया गया। तत्पश्चात प्राथमिकी अभियुक्त फिरोज राय उर्फ चॉद उम्र करीब 24 वर्ष पिता-इम्तियाज उर्फ राजू राय सा०-सोंस थाना-चान्हों, जिला-रॉची को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। नबालिक पीडिता को न्यायायिक विधि उपरान्त परिजनों को सुरक्षित सौपा जाऐगा।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles