Search
Close this search box.

मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिलाओं के खाते में भेजेंगे 5000

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना के तहत 56 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे। यह कार्यक्रम रांची के नामकुम में आयोजित होगा। इसमें राज्य के 24 जिलों से करीब 5 लाख से भी ज्यादा महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है

जानकारी हो कि पहले यह कार्यक्रम 28 दिसंबर को होना था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब यह आयोजन सोमवार, 6 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री महिलाओं के खाते में 2500 रुपए की किश्त भेजेंगे। जिन महिलाओं को दिसंबर में पैसा नहीं मिला था, उनके खाते में एक साथ 5000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें