रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कासुरी की धमकी, भारतीय एजेंसियां अलर्ट

18 सितंबर 2025
पहलगाम हमला: लश्कर के डिप्टी चीफ की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के बाद अब लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कासुरी ने भारत को फिर से धमकी दी है। इस आतंकी की धमकी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं।

सैफुल्लाह कासुरी ने कहा है कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान का कब्जा होगा और भारत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उसने यह भी कहा कि भारत सरकार और समाज को समझ लेना चाहिए कि बदले की कार्रवाई की जाएगी और “ईंट का जवाब पत्थर से” दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: PM Birthday: वाराणसी में धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, 75 मीटर चुनरी और 75 किलो केक से सजी धूम, गंगा आरती में खास अर्पण

कौन है सैफुल्लाह कासुरी?

सैफुल्लाह कासुरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 40 से 45 साल बताई जाती है। वह पिछले 20-25 सालों से आतंकी गतिविधियों में शामिल है और लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ माना जाता है। आतंकी हाफिज सईद का वह करीबी सहयोगी है। कासुरी का सुरक्षा घेरा काफी मजबूत है और हमेशा हथियारबंद आतंकी उसके आसपास रहते हैं।

कासुरी के इस बयान के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर और सीमा पर निगरानी और बढ़ा दी है। सुरक्षा बलों का कहना है कि किसी भी आतंकी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सरकार का भी साफ संदेश है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगा और किसी भी कीमत पर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *