छत्तीसगढ़ : बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। आईईडी से सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने कुटरू मार्ग पर आईईडी प्लांट की थी, सुरक्षाबलों का वाहन इसकी जद में आ गया। आईईडी ब्लास्ट होने से 9 जवान शहीद हो गए हैं। 6 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जवानों की टीम एक ऑपरेशन से लौट रही थी।
IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि, बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। सोमवार को करीब सवा 2 बजे गांव अंबेली के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हुए और और एक ड्राइवर की मौत की सूचना है।
वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 5 माओवादियों को भी मार गिराया था।
3 दिन पहले गरियाबंद में 3 नक्सली ढेर
3 दिन पहले ही गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया था। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने नक्सलियों को घेरा था। ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के करीब 300 जवान शामिल थे।
ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी की थी, जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिला। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की थी।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



