Next CM of Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही हैं, वैसे-वैसे सियासी हलचल तेज हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने एआई टूल ग्रोक से यह सवाल पूछा। ग्रोक ने बिहारी अंदाज में जवाब दिया कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हैं। लेकिन नीतीश कुमार की चालाकी और गठबंधन की ताकत को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं, प्रशांत किशोर भी अपनी नई पार्टी जन सुराज के साथ मैदान में हैं। आइए, जानते हैं कि बिहार की सियासत में क्या हो रहा है।
Next CM of Bihar: तेजस्वी यादव बने जनता की पहली पसंद?
तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता, इस समय बिहार की जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हाल के एक ओपिनियन पोल में 38.3% लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना, जबकि नीतीश कुमार को 35.6% लोग ही पसंद करते हैं। तेजस्वी ने बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उनकी ‘MY+BAAP’ रणनीति, जिसमें मुस्लिम, यादव, बहुजन, अगड़ा, महिलाएं और गरीब शामिल हैं, वोटरों को लुभा रही है। तेजस्वी ने 10 लाख नौकरियों और कर्ज माफी जैसे बड़े वादे किए हैं, जो खासकर युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं।
Next CM of Bihar: नीतीश कुमार में है अनुभव का दम
मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के साथ NDA गठबंधन में हैं। हाल ही में उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण की घोषणा की, जो उनकी पुरानी ‘शराबबंदी’ नीति की तरह महिलाओं को लुभाने की कोशिश है। लेकिन नीतीश की बार-बार गठबंधन बदलने की आदत, जिसके लिए उन्हें ‘पलटू राम’ कहा जाता है, उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रही है। फिर भी, NDA का मजबूत जातिगत आधार, खासकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अगड़ी जातियों में, उन्हें ताकत देता है।
प्रशांत किशोर हैं इस बार नया विकल्प?
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बदलाव का नारा दे रही है। पीके का कहना है कि नीतीश और तेजस्वी दोनों ने बिहार को निराश किया है। वह शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जोर दे रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी को अभी ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा समर्थन नहीं मिला है। सी-वोटर सर्वे में पीके की लोकप्रियता नीतीश से आगे बताई गई है, जो एक बड़ा संकेत है।
बिहार का भविष्य जनता करेगी फैसला
बिहार चुनाव 2025 में NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। तेजस्वी युवा और बदलाव चाहने वालों की पसंद हैं, नीतीश अनुभव और गठबंधन की ताकत पर भरोसा कर रहे हैं, जबकि प्रशांत किशोर नया विकल्प बनने की कोशिश में हैं। अब जनता ही तय करेगी कि बिहार की कमान किसके हाथ में होगी।
Sanjana Gupta
Hindi Content Writer | New Media Kiran
Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

