बुधवार, 4 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Operation of trains started from Adityapur railway station, टाटा-हटिया मेमू बनी पहली ट्रेन

16 अप्रैल 2025
आदित्यपुर।लंबे इंतजार के बाद आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन आखिरकार शुरू हो गया है। स्टेशन के रिनोवेशन के बाद बुधवार को पहली बार यहां से ट्रेन रवाना हुई, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।
बुधवार की सुबह सरायकेला खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से हटिया के लिए टाटा-हटिया मेमू ट्रेन रवाना हुई। यह पहली ट्रेन है जो रिनोवेशन के बाद इस स्टेशन से चली। इससे पहले यह ट्रेन टाटानगर स्टेशन से हटिया के लिए चलती थी, लेकिन अब इसका संचालन आदित्यपुर से शुरू कर दिया गया है। ज्ञात हो कि टाटा नगर रेलवे स्टेशन और जमशेदपुर से आदित्यपुर सटा हुआ है। दोनों क्षेत्रों में दो से तीन किलोमीटर दूर का अन्तर है
रेलवे लंबे समय से इस प्रयास में था कि आदित्यपुर स्टेशन से भी प्रमुख ट्रेनों का संचालन हो, ताकि टाटानगर पर निर्भरता कम हो सके और आदित्यपुर तथा आसपास के लोगों को सहूलियत मिले। इसी क्रम में बुधवार को पहली बार आदित्यपुर स्टेशन से ट्रेन खुलने की शुरुआत हुई।
इस ऐतिहासिक मौके पर वर्षों से आदित्यपुर से ट्रेनों के परिचालन की मांग कर रहे झारखंड चेतना मंच और स्थानीय लोगों ने ट्रेन के चालक और गार्ड को माला पहनाकर सम्मानित किया और ट्रेन को खुशी-खुशी विदा किया।
झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की कि आदित्यपुर स्टेशन से और भी प्रमुख ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने बताया कि मंच लंबे समय से आदित्यपुर में ट्रेनों के ठहराव और परिचालन की मांग को लेकर सक्रिय आंदोलन चला रहा है।
स्थानीय जनता ने रेलवे के इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में आदित्यपुर स्टेशन और अधिक ट्रेनों से जुड़कर एक प्रमुख स्टेशन के रूप में विकसित होगा।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *