Top 5 This Week

Related Posts

1 महीन बाद ही पप्पू यादव की Y+ सुरक्षा वापस, संजय झा को ठहराया ज़िम्मेदार

पूर्णिया: कांग्रेस सांसद पप्पू यादव की Y+ सुरक्षा वापस ले ली गई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी। सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद पप्पू यादव ने इसका आरोप JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर लगाया है।

सांसद ने लिखा कि उन्हें एक महीने पहले Y+ सुरक्षा दी गई थी, लेकिन मात्र एक महीने में इसे वापस ले लिया गया। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए संजय झा पर आरोप लगाया। यादव ने कहा कि सुरक्षा हटाने के पीछे उनके राजनीतिक विरोधियों का हाथ है और यह उनके जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

पप्पू यादव ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि वह किसी भी कीमत पर बीजेपी को बिहार में सत्ता में आने नहीं देंगे। उनका आरोप है कि यही कारण है कि उनकी सुरक्षा वापस ली गई और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

हालांकि, इस मामले पर अभी तक JDU या संजय झा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। सांसद के पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

गौरतलब है की बाबा सिद्दीकी की ह्त्या के बाद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर टिपण्णी की थी। इसके बाद ही उन्हें भी लगातार धमकिया मिल रही थी। सूत्रों की माने तो इन्हीं धमकियों के चलते सरकार ने पप्पू को बीते महीने Y+ सुरक्षा दी थी। अब जब एक महीने बाद ही उनसे सुरक्षा वापस ले ली गयी है तो यादव सवाल खड़े कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: BJP ने बनाया ‘मास्टरप्लान’, धर्मेंद्र प्रधान बने चुनाव प्रभारी, केशव मौर्य को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

https://youtu.be/DuiuK-AStG4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles