Top 5 This Week

Related Posts

सीबीएसई ने शुरू की “सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम”, बेटियों की शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक खास पहल की है। बोर्ड ने “सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम” की शुरुआत की है, जिसके तहत उन छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन कररही हैं।

सीबीएसई की यह योजना दो स्तरों पर लागू होगी:

  1. वे छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने वर्ष 2025 में सीबीएसई से कक्षा 10वीं पास की हो और वर्तमान में कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रही हों।

  2. वे छात्राएं पात्र होंगी जिन्हें 10वीं के बाद पहले ही यह छात्रवृत्ति मिली थी और अब 12वीं में दोबारा आवेदन करना चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: BJP ने बनाया ‘मास्टरप्लान’, धर्मेंद्र प्रधान बने चुनाव प्रभारी, केशव मौर्य को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

आवेदन के लिए योग्यता

  • कक्षा 10वीं में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक होना जरूरी।

  • उम्मीदवार वर्तमान में कक्षा 11वीं या 12वीं में सीबीएसई स्कूल से पढ़ाई कर रही हो।

  • अभ्यर्थी की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इस स्कीम का मकसद प्रतिभाशाली बेटियों को पढ़ाई में प्रोत्साहन देना और उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाकर शिक्षा जारी रखने में सहयोग करना है।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles