शनिवार, 7 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा: लोधरान में पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

17 अगस्त 2025
पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा: लोधरान में पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी

पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हुआ है। रविवार को पंजाब प्रांत के लोधरान रेलवे स्टेशन के पास पेशावर से कराची जा रही पैसेंजर ट्रेन की 4 बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

4 बोगियां डिरेल, कई यात्री फंसे

जियो न्यूज के मुताबिक, हादसे में ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग बोगियों में फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। करीब 19 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 घायलों की हालत गंभीर

लोधरान की डिप्टी कमिश्नर डॉ. लुबना नाजिर ने बताया कि हादसे में घायल 20 से ज्यादा लोगों में से दो की हालत बेहद गंभीर है। उनका इलाज अस्पताल में जारी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ घंटों तक बाधित रही, हालांकि अब यातायात बहाल कर दिया गया है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

पाकिस्तान में रेल हादसे आम बात बनते जा रहे हैं। पिछले सप्ताह मूसा पाक एक्सप्रेस ट्रेन भी डिरेल हो गई थी, जिसमें पांच यात्री घायल हुए थे। इसके अलावा, कुछ समय पहले लाहौर से इस्लामाबाद जा रही इस्लामाबाद एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसमें करीब 30 यात्री घायल हुए थे।

बार-बार हो रहे ऐसे हादसों ने पाकिस्तान की रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों और विपक्षी दलों ने सरकार से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव ने राजद के चुनाव प्रचार की कमान संभाली

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *