https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Eastern States

झारखंड के लोगों को लगेगा 440 वोल्ट का करंट:Electricity will become more expensive from today.

रांची : झारखंड के लोगों को आज से 440 वोल्ट का करंट लगने वाला है। बिजली की नयी टैरिफ की घोषणा 30 अप्रैल को कर दी जायेगी। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है। टैरिफ एक मई से प्रभावी हो जायेगा।
दरअसल, जेबीवीएनएल ने झारखंड के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर में प्रति यूनिट दो रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। वर्तमान में शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है, जिसे 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है।
झारखंड पर्यटनपिछले दो वर्ष में टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं की गयी थी। इस वर्ष बिजली टैरिफ में 50 पैसे से लेकर एक रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मासिक फिक्सड चार्ज भी 20 से 30 रुपये तक बढ़ोतरी संभव है। 200 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले पर इसका असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त है।
200 से 400 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर कुछ असर पड़ेगा। हालांकि, उन्हें राज्य सरकार द्वारा दो से तीन रुपये प्रति यूनिट तक सब्सिडी दी जाती है। 400 यूनिट से अधिक का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता पर सबसे ज्यादा टैरफ का असर पड़ेगा। उन्हें किसी प्रकार की सब्सिडी या छूट नहीं दी जाती है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!