मंगलवार, 3 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

People were beaten then the police arrested them.ऊषा मोड़ पर बाइक चोर धराया,

20 अप्रैल 2025
  • ऊषा मोड़ पर बाइक चोर धराया, लोगों ने की पिटाई , पुलिस ने किया गिरफ्तार
गम्हरिया।गम्हरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक चोर उस समय पकड़ा गया जब वह ईएसआई डिस्पेंसरी से चोरी की गई बाइक लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ से आरोपी को गम्हरिया के ऊषा मोड़ पर धर दबोचा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
चांडिल निवासी रूदिया गांव के दुर्योधन गोप रविवार को अपने साले मुकेश प्रधान की मोटरसाइकिल लेकर आदित्यपुर स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी गए थे। जब वह डिस्पेंसरी से बाहर निकले तो देखा कि एक अजनबी उनकी बाइक लेकर तेजी से भाग रहा है। उन्होंने शोर मचाया और तुरंत अपने कुछ परिचितों के साथ पीछा शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोर कुछ दूरी पर बाइक एक अन्य व्यक्ति को सौंपकर खुद भाग गया। बावजूद इसके, दुर्योधन और उनके साथियों ने पीछा जारी रखा और गम्हरिया क्षेत्र के ऊषा मोड़ के पास एक युवक को पकड़ने में सफलता पाई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।
गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इस चोरी की घटना में और कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पूरे गिरोह की संभावित संलिप्तता को लेकर सतर्क है।
पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और भी खुलासे हो सकते हैं। स्थानीय लोगों की सजगता और तत्परता से एक बड़ी चोरी की वारदात समय रहते टाल दी गई।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *