Top 5 This Week

Related Posts

पीएम मोदी ने पुतिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, दिसंबर में हो सकती है भारत यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें उनके 73वें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने पुतिन के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों की प्रगति की समीक्षा की और भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में पुतिन का भारत में स्वागत करने को उत्सुक हैं।

दिसंबर में नई दिल्ली आ सकते हैं पुतिन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन की 5 दिसंबर को भारत आने की संभावना है। वह नई दिल्ली में वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होगी। इस दौरान रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की उम्मीद है।

यह अभी तय नहीं है कि पुतिन का यह दौरा एक दिन का होगा या दो दिन का। उनकी यात्रा से पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नवंबर में भारत आएंगे और कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करेंगे।
भारत और रूस के बीच अब तक 22 शिखर वार्ताएं हो चुकी हैं। पिछले साल पीएम मोदी मॉस्को गए थे, जबकि पुतिन आखिरी बार 2021 में भारत आए थे।

एस-400 मिसाइल प्रणाली पर फोकस

इस शिखर सम्मेलन में सैन्य और तकनीकी सहयोग पर विशेष जोर रहेगा। माना जा रहा है कि भारत रूस से अतिरिक्त एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली खरीद सकता है। भारत ने 2018 में 5 यूनिट के लिए 5 अरब डॉलर का समझौता किया था, जिसमें से तीन रेजिमेंट मिल चुकी हैं और बाकी दो अगले साल तक मिलने की उम्मीद है। एस-400 प्रणाली ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के हवाई हमलों को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान-मध्य प्रदेश की घटनाओं के बाद केंद्र की सख्ती, छोटे बच्चों के सिरप पर लगाई रोक

हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र बताते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रवादी सरकार के नेतृत्व में मोदी ने देशहित को प्राथमिकता दी है।
पुतिन ने मोदी को “संतुलित, बुद्धिमान और राष्ट्रहितैषी नेता” बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और रूस का रिश्ता सोवियत संघ के दौर से ही गहरा रहा है और आज भी दोनों देशों के बीच यह विश्वास कायम है।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles