शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

बिहार चुनाव में गरमाई सियासत: BJP और JDU का महागठबंधन पर तीखा वार, राहुल गांधी को बताया “Political Tourist”

21 अक्टूबर 2025
बिहार चुनाव में गरमाई सियासत: BJP और JDU का महागठबंधन पर तीखा वार, राहुल गांधी को बताया “Political Tourist”

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए और महागठबंधन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जेडीयू सांसद संजय झा ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। दोनों नेताओं ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन सिर्फ सत्ता की राजनीति कर रहा है, जनता से उसका कोई सरोकार नहीं।

जेडीयू सांसद संजय झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “Political Tourist” करार दिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी बिहार में SIR का मुद्दा लेकर आए थे, लेकिन अब उस पर कोई चर्चा तक नहीं है। वे आते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और चले जाते हैं। उन्हें बिहार या जनता की चिंता नहीं है।”

संजय झा ने आगे कहा कि कांग्रेस के भीतर ही असंतोष है। हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का वायरल ऑडियो इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा, “जब ये कुछ नेता मिलकर पार्टी नहीं चला पा रहे, तो बिहार कैसे चलाएंगे? महागठबंधन सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रहा है।”

“कांग्रेस की नैया राहुल गांधी की वजह से डूबी”

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या उसकी “गैर-गंभीर राजनीति” है। उन्होंने कहा, “अगर राहुल गांधी राजनीति में सीरियस होते तो 56 साल की उम्र में अब भी युवा नेता नहीं कहलाते। कांग्रेस की नैया उनके ही कारण डूबी है।”

जायसवाल ने राहुल गांधी की हालिया यात्राओं पर भी टिप्पणी की — “उन्होंने SIR को लेकर यात्रा शुरू की और बीच में विदेश चले गए। ऐसे नेताओं से गंभीर नेतृत्व की उम्मीद नहीं की जा सकती।”

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद ने टिकट वितरण की शुरुआत शहाबुद्दीन के बेटे से की, जो इस बात का संकेत है कि पार्टी फिर से “जंगलराज-2” की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर सिरफुटौव्वल मचा है और जनता इस सबको देख रही है।

संजय झा ने भी कहा कि राजद ने ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिनका आपराधिक बैकग्राउंड है। उन्होंने जोड़ा, “इनका कल्चर नहीं बदला है। जनता इन्हें 14 नवंबर को जवाब देगी।”

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *