Top 5 This Week

Related Posts

पावर स्टार पवन सिंह ने छोड़ा ‘राइज एंड फॉल’, रो पड़ी क्रिकेटर की एक्स वाइफ

डेस्क: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से बाहर निकलने का फैसला लिया है। पिछले दो हफ्तों से वह शो का हिस्सा थे और अपनी मौजूदगी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे थे। लेकिन अब उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है।

क्यों छोड़ा पवन सिंह ने शो?

शो के ताज़ा प्रोमो में पवन सिंह ने मंच से यह घोषणा की कि वह सेवा कार्य की वजह से शो छोड़ रहे हैं। उन्होंने अपने साथी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा “मैं शो को छोड़ रहा हूं, लेकिन दिल से हमेशा आप सबके साथ हूं। यह गेम ईमानदारी और खुशी से खेलिए।”

उनके जाते ही कंटेस्टेंट धनश्री और आकृति नेगी भावुक हो गईं और रो पड़ीं। हालांकि, पवन सिंह ने माहौल हल्का करते हुए कहा कि वह हमेशा के लिए नहीं जा रहे हैं और जब भी मौका मिलेगा, वापस आकर सबसे मिलेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस वीकेंड पवन सिंह की मां उन्हें लेने शो में आई थीं। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य में शामिल होने के लिए शो से बाहर हुए हैं। उनके लिए यह पहले से तय की गई जिम्मेदारी थी, जिसे निभाना ज़रूरी था।

पवन सिंह के अचानक बाहर होने से उनके फैंस बेहद निराश हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भावुक प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा—“कल आखिरी बार एपिसोड देखूंगा, फिर एमएक्स प्लेयर डिलीट कर दूंगा।”
एक अन्य ने लिखा “अब किसके लिए यह शो देखेंगे? पहली बार किसी रियलिटी शो से इतना जुड़ाव महसूस हुआ था।”

‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह के अलावा कीकू शारदा, अर्जुन बिजलानी, अहाना कुमरा, कुब्रा सैत, धनश्री वर्मा और अनाया बांगर जैसे कई लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं। यह शो प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है।

ये भी पढ़ेंं: Bihar News: बिहार गोपालगंज में करंट से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles