Top 5 This Week

Related Posts

पंजाब: सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती

डेस्क: पंजाब पहले से बाढ़ की मार झेल रहा है इसी बीच प्रदेश के लिए एक और बुरी खबर सामने आयी है। प्रदेश के मुखिया सीएम भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ने पर शुक्रवार शाम उन्हें मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वे बीते दो दिनों से अस्वस्थ थे और घर पर ही आराम कर रहे थे, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद डॉक्टरों ने तत्काल भर्ती करने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री की खराब तबीयत की जानकारी 4 सितंबर को भी सामने आई थी। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद उनके निवास पर पहुंचे थे और स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। अब अस्पताल में भर्ती होने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है।

गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान पिछले कई दिनों से लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। 4 सितंबर को उन्होंने बाढ़ से जूझ रहे गांवों के लिए विशेष निर्देश जारी किए थे। हर गांव में एक गजटेड अधिकारी की नियुक्ति करने का आदेश दिया गया था, ताकि प्रभावित परिवार सीधे अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा सकें और जल्द समाधान हो सके।

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री की तबीयत पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “लगता है हमने भारत को खो दिया”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles